अयोध्या श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में SIT की जांच, यूपी सरकार को सौंपी मामले की प्रारंभिक रिपोर्ट

अयोध्या श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में SIT की जांच, यूपी सरकार को सौंपी मामले की प्रारंभिक रिपोर्ट

अयोध्या : अयोध्या श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में SIT जांच कर रही है. SIT ने यूपी सरकार को मामले की प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप दी है. सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करने, विशेष जांच टीम ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पुनर्गठन करने, वरिष्ठ प्रशासनिक अफसर को सीईओ नियुक्त करने की सिफारिश की है.

यह रिपोर्ट यूपी के अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद को सौंपी गई है. जो श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में यूपी सरकार के पदेन सदस्य हैं. इसे लेकर विपक्ष ने जांच में लीपापोती करने का आरोप लगाया है. चढ़ावा राशि मंदिर से बैंक, गिनती के लिए ले जाने की पर्याप्त सुरक्षा, सोना-चांदी समेत मूल्यवान चढ़ावे का रिकॉर्ड प्रबंधन मानक के अनुरूप नहीं होने नियुक्तियों में तय प्रक्रिया, योग्यता मानकों के पालन की अनदेखी सामने आई है.

करीब 20 पेज की रिपोर्ट में 150 से अधिक लोगों से पूछताछ, चढ़ावा प्रबंधन, नियुक्तियों से जुड़े तथ्यों की विशेष जांच कर SIT ने प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी है.  पिछले पांच वर्षों से चढ़ावे का ऑडिट व पारदर्शी दान प्रबंधन व्यवस्था का सुझाव दिया गया है.