राजस्थान में मानसून की झमाझम का दौर, पिछले 24 घंटे की बारिश का आंकड़ा... 6 स्थानों पर अति भारी बारिश दर्ज

राजस्थान में मानसून की झमाझम का दौर, पिछले 24 घंटे की बारिश का आंकड़ा... 6 स्थानों पर अति भारी बारिश दर्ज

जयपुरः प्रदेश में मानसून की झमाझम का दौर जारी है. जल संसाधन विभाग ने पिछले 24 घंटे की बारिश का आंकड़ा जारी किया है. 2 स्थानों पर अत्यंत भारी और 6 स्थानों पर अति भारी बारिश दर्ज की गई. चित्तौड़गढ़ के बस्सी में 275 एमएम और गंगरार में 205 एमएम बारिश दर्ज की गई.     

चित्तौड़गढ़ में ही बस्सी बांध और औराई बांध में 6 इंच से अधिक बारिश हुई. चित्तौड़गढ़ में आठ स्थानों पर चार इंच से अधिक बारिश दर्ज हुई. उधर, बारां और उदयपुर में एक-एक स्थान पर अतिभारी बारिश हुई. प्रदेश में 15 स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई. प्रदेश में कुल 153 स्थानों पर बारिश दर्ज हुई.