चित्तौड़गढ़ः चित्तौड़गढ़ में खूनी वारदात हुई. कोटा से सांवलियाजी जा रहे युवक की दोस्त ने चाकू मारकर हत्या कर दी. हाईवे पर रेस्टोरेंट में कहासुनी के बाद खूनी वारदात से हड़कंप मच गया. 38 वर्षीय गौरव चतुर्वेदी पर पीछे से चाकू से कई वार किए गए. गले सिर मुँह और हाथ पर गंभीर चोटों से मौके पर हालत बिगड़ गई.
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने गौरव चतुर्वेदी को मृत घोषित किया. हत्या कर भाग रहे आरोपी कमल सिंह को लोगों ने मौके पर दबोच लिया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या का केस दर्ज किया है. वहीं घटनास्थल पर पहुंची FSL टीम ने अहम साक्ष्य और सबूत जुटाए. मीडिया से जुड़े गौरव चतुर्वेदी की हत्या से क्षेत्र में शोक और सनसनी का महौल है.