शेयर बाजार ने आज भी खाई पलटी, BSE सूचकांक में रहा 728.82 अंकों का उतार-चढ़ाव

शेयर बाजार ने आज भी खाई पलटी, BSE सूचकांक में रहा 728.82 अंकों का उतार-चढ़ाव

जयपुर: शेयर बाजार ने आज भी पलटी खाई, सुबह सुधार-बाद में गिरावट आयी. आज दिन भर शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव रहा. सुबह के सुधार के बाद आज भी उलटफेर दिखा, गिरावट आई. शुक्रवार को BSE सूचकांक में 728.82 अंकों का उतार-चढ़ाव रहा. 

आज NSE सूचकांक में 233.70 अंकों का उतार-चढ़ाव रहा. BSE सूचकांक में आज सुबह करीब 200 अंकों की तेजी थी, बाद में गिरावट आई. कारोबारी सत्र के अंत में आज BSE सूचकांक में 116.67 अंकों की गिरावट रही. 74,243.34 अंक पर आज BSE सूचकांक बंद हुआ. 

BSE सूचकांक में 0.16 फीसदी की मंदी आई. NSE सूचकांक में आज 49.85 अंकों की गिरावट रही. 23,366.70 अंक पर NSE Nifty-50 सूचकांक बंद हुआ. NSE सूचकांक में आज 0.21 फीसदी की मंदी आई. शुक्रवार को NSE में 3,411 कंपनियों में कारोबार हुआ. 

1,623 कंपनियों के भावों में आज सुधार रहा, 1,694 कंपनियों में गिरावट आई. 94 कंपनियों के भावों में आज NSE में बदलाव नहीं हुआ. NSE Nifty-50 सूचकांक में शामिल 23 कंपनियों के भावों में आज सुधार रहा. 27 कंपनियों के भावों में शुक्रवार को गिरावट रही. 

BSE सूचकांक में शामिल 30 कंपनियों में से 13 कंपनियों के भावों में सुधार, शेष 17 में गिरावट रही. उतार-चढ़ाव के कारण निवेशकों को सतर्कता बरतने की कारोबारी सलाह दे रहे हैं.