नई दिल्ली: शेयर बाजार में आज फिर अमंगल हुआ. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रीय संबोधन के बाद शेयर बाजार लुढ़क गया. युद्ध को लेकर ठोस घोषणा नहीं हुई. जोखिम से बचने के लिए निवेशक बिकवाली कर रहे है.
शेयर बाजार में फिर भारी गिरावट देखी गई. अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोना-चांदी भी लुढ़क गए. विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली की आंधी जारी है. भारत के साथ प्रमुख एशियाई बाजारों में भी आज भारी बिकवाली रही.
BSE सूचकांक में आज सुबह फिर 1,362.19 अंकों की गिरावट आई. 71,772.13 अंक पर आज फिलहाल BSE सूचकांक रहा. BSE सूचकांक में 1.86 फीसदी की गिरावट आई.NSE सूचकांक में 423.05 अंकों की गिरावट आई. 22,256.35 अंक पर गुरुवार को NSE सूचकांक पहुंचा.
NSE सूचकांक में फिलहाल 1.87 फीसदी की गिरावट आई. जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, इंडोनेशिया, हांगकांग के शेयर बाजारों में भी आज तेज गिरावट है. जापान का निक्केई-225 इंडेक्स 1.5% गिरा, दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 2.6% की भारी गिरावट है. कच्चे तेल की कीमतों में व्यापक तेजी की आशंका का शेयर बाजार पर असर है.