गैस संकट के बीच केंद्र ने प्राकृतिक गैस के उत्पादन और वितरण पर लगाया सख्त नियंत्रण, प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए दिए निर्देश

जयपुरः गैस संकट के बीच केंद्र ने प्राकृतिक गैस के उत्पादन और वितरण पर सख्त नियंत्रण लगाया है. सरकार ने प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए गैस का समान वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है. गैस उत्पादकों, आयातकों और पाइपलाइन ऑपरेटरों को आदेश का तत्काल पालन करना होगा. गैस आपूर्ति, आवंटन और उपभोग की पूरी जानकारी सरकार को देना अनिवार्य है. गैस पूलिंग व्यवस्था लागू, संयुक्त मूल्य तय करेगा. पेट्रोलियम प्लैनिंग एंड एनालिसिस सेल आदेश के तहत गैस बिक्री समझौतों से ऊपर सरकार के निर्देश प्रभावी रहेंगे. 

केंद्र सरकार ने प्राकृतिक गैस आपूर्ति विनियमन आदेश-2026 जारी किया है. मध्य-पूर्व संघर्ष से LNG शिपमेंट प्रभावित, होरमुज मार्ग से आपूर्ति बाधित. आवश्यक क्षेत्रों को प्राथमिकता से गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने का फैसला लिया है. घरेलू PNG, परिवहन CNG और LPG उत्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी. आदेश आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के तहत जारी किया गया. आदेश राजपत्र प्रकाशन के साथ तत्काल प्रभाव से लागू.