कोटपूतलीः कोटपूतली में गैस सिलेंडर में अचानक से लीकेज हो गई. जिसके चलते आग भड़क गई. ऐसे में होटल पर खाना बना रहे पिता-पुत्र झुलस गए. आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया. सूचना पर मौके पर स्थानीय पुलिस व दमकल पहुंची.
कोटपूतली-दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थति जगदंबा पवित्र भोजनालय की ये घटना है. पिता-पुत्र को राजकीय बीडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया. दोनों पिता-पुत्र गंभीर हालत होने पर जयपुर रेफर किया गया. दमकल की गाड़ी ने पूरी तरह से आग पर काबू पाया.