नई दिल्लीः आईपीएल में पंजाब के खिलाफ जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद शीर्ष पर पहुंच गई है. अपने घरेलू मैदान पर हैदराबाद ने पंजाब को 33 रन से शिकस्त दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 236 रन का लक्ष्य दिया था. क्लासेन ने 69 और इशान ने 55 रन की पारी खेली. जवाब में पंजाब को हैदराबाद के गेंदबाजों ने 202 रन पर रोक दिया और मैच को अपने नाम किया.
2 विकेट लेने वाले हैदराबाद के कप्तान कमिंस मैन ऑफ द मैच बने. आज शाम 7.30 बजे से लखनऊ और बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला जाएगा. लाइव स्कोर देखने के लिए आप फर्स्ट इंडिया प्लस OTT डाउनलोड करें.