जयपुरः तकनीशियन की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी हुआ है. 23 फरवरी को मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी. तकनीशियन-तृतीय (आईटीआई)/ ऑपरेटर-तृतीय (आईटीआई)/ प्लांट अटेंडेंट-तृतीय (आईटीआई) के कुल 2163 पदों पर भर्ती आयोजित की गई थी. अब 1 से 17 अप्रैल तक दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा.
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम को बधाई दी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए संकल्पित. मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर विद्युत निगमों की वेबसाइट पर अपलोड है. अभ्यर्थी किसी भी विद्युत निगम की वेबसाइट से अपने प्राप्तांक देख सकते हैं.