राजस्थान में पारे में हो रही बढ़ोतरी, जयपुर सहित कई इलाकों में पारा 44 डिग्री तक पहुंचने के आसार, हीटवेव का अलर्ट जारी

राजस्थान में पारे में हो रही बढ़ोतरी, जयपुर सहित कई इलाकों में पारा 44 डिग्री तक पहुंचने के आसार, हीटवेव का अलर्ट जारी

जयपुरः प्रदेश में धीरे-धीरे पारे में बढ़ोतरी हो रही है. बैक-टू-बैक पश्चिमी विक्षोभ से देरी से गर्मी शुरू हुई. अब दो महीने तक गर्मी सहनी पड़ेगी. ज्यादातर शहरों में पारे में 1 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई. 11 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा. 

बाड़मेर में सर्वाधिक 42.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया. अगले 4-5 दिन तक मौसम शुष्क रहने से पारा 2-3 डिग्री तक बढ़ेगा. इस दौरान हीटवेव का भी अलर्ट जारी किया गया है. जयपुर सहित कई इलाकों में पारा 44 डिग्री तक पहुंचने के आसार है.