जयपुरः टिकट वितरण के बाद अब कांग्रेस बागियों को मनाने और डैमेज कंट्रोल में जुट गई है. प्रदेश नेतृत्व ने नामांकन के बाद टिकट वितरण,सिंबल जमा नहीं कराने और लास्ट टाइम में प्रत्याशी बदलने जैसे कई मसलों पर रिपोर्ट तलब की है. पीसीसी चीफ ने विवाद वाले जिलों के प्रभारियों से तथ्यों सहित सहित जल्द रिपोर्ट मांगी है.
राजस्थान में निकाय चुनाव की जंग का घमासान अब तेज हो चुका है. नामांकन के बाद अब तमाम सियासी दल डैमेज कंट्रोल और मौजूदा समीकरण को साधने में जुट गए है. बात कांग्रेस की करें तो कई जगह हुए भारी विवाद और टिकट वितरण को लेकर प्रदेश नेतृत्व ने गंभीर नाराजगी जताई है. खासतौर से भीलवाड़ा में 17 सिंबल जमा नहीं कराने के प्रकरण को बेहद गंभीर लिया है. वहीं जयपुर और कोटा सहित कईं जिलों के प्रभारियों से तुरंत रिपोर्ट तलब की है.
निकाय चुनाव का घमासान हुआ तेज
कांग्रेस ने डैमेज कंट्रोल किया शुरु
फिलहाल बागियों को मनाने में जुटी कांग्रेस
कल आखिरी दिन नामांकन वापस नहीं लेने पर होगा फिर एक्शन
वहीं भीलवाड़ा में सिंबल जमा नहीं कराने के प्रकरण को लिया गंभीर
सिंबल जमा नहीं कराने पर गोविंद सिंह डोटासरा ने की रिपोर्ट तलब
कई अन्य जिलों से भी आई टिकट वितरण में गंभीर शिकायतें
लास्ट मूवमेंट में प्रत्याशी बदलने और सिंबल चेंज करने जैसी आई गड़बड़ी
जयपुर और कोटा सहित कईं जिलों के प्रभारी से भी मांगी गई रिपोर्ट
रिपोर्ट के बाद प्रदेश नेतृत्व नोटिस जारी करके मांगेगा जवाब
शिकायत सही पाने पर प्रदेश नेतृत्व ले सकता है एक्शन
जयपुर,सांचौर और कोटा सहित कईं जगह प्रदेश नेतृत्व को अंतिम समय में तय प्रत्याशी का नाम बदलने जैसी गंभीर शिकायतें मिली है. वहीं कई जगह टिकटों के बदले लेनदेन जैसी गंभीर गड़बड़ी भी सामने आई है. ऐसे में पार्टी ने प्रभारियों से तथ्यों सहित डिटेल रिपोर्ट मंगवाई है. अगले दो या तीन दिन के भीतर प्रभारियों को लिखित में रिपोर्ट पीसीसी चीफ को सौंपनी है. भीलवाड़ा वाला मामला तो कांग्रेस के लिए तो काफी फजीहत वाला हो गया है. क्योंकि सिंबल जमा नहीं कराने के चलते 70 वार्ड में से अब केवल 53 प्रत्याशी कांग्रेस के मैदान में रह गए हैं. वहीं कोटा की कलह तो राहुल गांधी के ऑफिस तक पहुंच गई थी.
बतौर विपक्ष निकाय चुनाव का रण फतह करना कांग्रेस के लिए सियासी नजरिए से बेहद अहम है. क्योंकि शानदार परफॉर्मेंस के जरिए कांग्रेस अपनी वापसी करना चाहती है. लिहाजा कांग्रेस ने रण जीतने के लिए टिकट वितरण में कईं नवाचार किए. लेकिन उसके बावजूद कईं गंभीर गड़बड़ियां सामने आई है. अब देखना है कि हमेशा की तरह रिपोर्ट ठंडे बस्ते में चली जाएगी या फिर इस बार एक्शन भी होंगे.
निकाय चुनाव की जंग
कांग्रेस ने जिला प्रभारियों से मांगी रिपोर्ट
भीलवाड़ा के सिंबल जमा नहीं कराने के प्रकरण को माना गंभीर
भीलवाड़ा प्रभारी से तुरंत तथ्यों से सहित रिपोर्ट की तलब
कोटा,सांचौर औऱ जयपुर सहित कई जगह से आई गंभीर शिकायतें
टिकट वितरण को लेकर कई तरह की गड़बड़ियां आई सामने
रिपोर्ट के बाद कांग्रेस नेतृत्व का एक्शन लेने का दावा