वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान में जुटी बीजेपी, अभियान को जनआंदोलन बनाने की कवायद, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः "रहिमन पानी राखिये, बिन पानी सब सून" राजस्थान के लिए कहावत सही ठहरती है. राजस्थान के रेगिस्तान के लोग भली भांति जानते है जल का महत्व. इसलिए जल संकट वाले राज्य राजस्थान के लिए  'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' बेहद अहम है. सरकार का अभियान अपनी जगह है बीजेपी भी जुटी है. मकसद है वर्षा जल संचयन और परंपरागत जल स्रोतों  को पुनर्जीवित करके राज्य को 'जल आत्मनिर्भर' बनाना.

CM भजन लाल शर्मा गांव गांव जाकर जल संरक्षण का संदेश दे रहे. बीसलपुर बांध और बँध बरेठा से जल संरक्षण अभियान का उनका संदेश बेहद अहम है. बीजेपी संगठन इसलिए जुटा है जिससे जल संरक्षण को सिर्फ सरकार का काम न मानकर इसे जन-भागीदारी से जोड़ा जाए. गंगा दशमी के मौके पर शुरू होने वाला यह अभियान 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस तक चलेगा. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा द्वारा व्यापक जनसंपर्क और जनजागरण अभियान चलाए जा रहे हैं।. “वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान” भी चलाया जा रहा, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता जल संरक्षण के लिए विभिन्न गतिविधियों में भाग ले रहे हैं.

--- बीजेपी जुटी वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान --
अभियान के तहत बावड़ियों और तालाबों की सफाई कर रहे बीजेपी कार्यकर्ता
जल स्रोतों के संरक्षण काम में जुटे
ड्रोन से फोटोग्राफी की जा रही
 जल संग्रहण क्षमता बढ़ाने का कार्य किया जा रहा
 वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं को तैयार कराने का कार्य किया जा रहा
  पेयजल और सिंचाई के लिए पानी का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने के प्रयास
'जल योद्धाओं' और भामाशाहों को "जल गौरव सम्मान" से नवाजा जा रहा    

बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में अभियान को लेकर मॉनिटरिंग की जा रही. बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच की अगुवाई में हर जिले में मॉनिटरिंग की जा रही. जल विहिन और सूखी बावड़ियों को जीवित करने में जुटे हैं बीजेपी कार्यकर्ता. ड्रोन से फोटोग्राफी भी कराई जा रही.