बीजेपी किसान मोर्चा लगाएगा किसान चौपाल, प्रत्येक जिले में मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी करेंगे रात्रि चौपाल, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः ग्राम रथ तो राजस्थान के 200 में से 183 विधानसभा क्षेत्रों में दौड़ ही रहे. अब बीजेपी का किसान मोर्चा गांव गांव जाकर किसान चौपाल लगाएंगे. 16मई को फलोदी के खींचन गांव से मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी करेंगे किसान चौपाल का आगाज. मोदी के जैविक खेती और भजन लाल सरकार के किसानों से जुड़े सन्देश को पहुंचाया जायेगा.

पंचायतीराज चुनावों में देरी तो हुई है. लेकिन बीजेपी सत्ता संगठन इन चुनावों को लेकर पूरी गंभीर है. ग्राम रथ, गांवों और चौपालों के कार्यक्रम जारी है. अब बीजेपी का किसान मोर्चा गांव गांव जाकर किसान चौपाल लगाने को तैयार है.  16 से 31मई के बीच किसान मोर्चा प्रदेश कैलाश चौधरी राज्य के सभी 44जिलों में पहुंचेंगे और लगाएंगे किसान चौपाल. किसान मोर्चा गांव गांव जाकर किसान चौपाल लगाएगा.

-- 16 से 31 मई तक हर जिले में किसान मोर्चा की रात्रि किसान चौपाल --
प्रत्येक जिले में जायेंगे किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी 
16 मई- फलोदी
17 मई - बीकानेर और श्रीगंगानगर
18 मई - हनुमानगढ़ और चूरू
19 मई - झुंझुनूं और सीकर
20मई - अलवर और भरतपुर
21 मई - धौलपुर और करौली
22 मई - सवाई माधोपुर और बूंदी
23 मई - कोटा और बारां 
24 मई - झालावाड़ और चितौड़
25 मई - प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा
26 मई - डूंगरपुर और उदयपुर
27 मई - राजसमंद और सिरोही
28 मई - जालोर और पाली
29 मई - नागौर और जोधपुर
30मई - अजमेर और भीलवाड़ा
31 मई - टोंक,दौसा और जयपुर
जयपुर में समापन कार्यक्रम होगा

--- किसान मोर्चा के किसान चौपाल का मकसद -
प्रत्येक जिले किसी भी प्रमुख गांव में किसान चौपाल करेंगे 
किसानों के बीच जैविक खेती, प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा
रासायनिक खेती पर निर्भरता खत्म करने की बात की जाएगी
इ बारे में पीएम मोदी के सन्देश को गांव गांव तक लेकर जाया जाएगा
संवाद या चौपाल में जैविक कृषि एक्सपर्ट भी रहेंगे
भजन लाल सरकार की किसानों से जुड़ी योजनाओं की उपलब्धियों को बताया जायेगा
किसान सम्मान निधि, फसल बीमा,MSP समेत विभिन्न विषयों पर किसानों से संवाद होगा
 धरातल पर सरकारी योजनाओं को जांचा जाएगा
किसानों की समस्याओं का निवारण करेंगे
सरकार तक पहुंचाएंगे समस्या को
स्थानीय विधायक ,मोर्चे के पदाधिकारी,अन्य जनप्रतिनिधि साथ होंगे
आगामी पंचायतराज चुनाव को लेकर भी अहम रणनीति रहेगी     

किसान मोर्चा जब गांवों और ढाणी तक पहुंचेगा तब भजन लाल सरकार का किसानों की उपलब्धियों से जुड़ा सन्देश भी जाएगा. धरातल पर सरकार की अच्छाई और कमियां दोनों पता लगेगी. समस्याओं को ऊपर तक पहुंचाया जाएगा.