जयपुरः कल से वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत होगी. इसके साथ ही कई नियमों में बदलाव होने जा रहे है. नया इनकम टैक्स कानून लागू होगा. पैन कार्ड, ATM, टोल टैक्स, क्रेडिट कार्ड,डिजिटल पेमेंट से जुड़े नियम बदलेंगे. नए इनकम टैक्स से HRA में छूट, गिफ्ट वाउचर,डिडक्शन से जुड़े नियमों में बदलाव होंगे. पैन को क्रेडिट कार्ड से लिंक करना जरूरी, क्रेडिट कार्ड से इनकम टैक्स भर सकेंगे.
बैंकिंग नियमों में बदलाव होगा, अब हर 7 दिन में सिबिल अपडेट होगा. ग्राहक बैंक अकाउंट और लॉकर में अधिकतम 4 नॉमिनी जोड़ सकेंगे. अब ऑनलाइन पेमेंट के लिए दो तरीके से अपनी पहचान वेरीफाई करना होगा. नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद होगा. ट्रेन टिकट कैंसिल करना भी महंगा हो जाएगा.