जयपुरः आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व शिशु पालना गृह कार्यकर्ता के मानदेय में बढ़ोतरी होगी. कार्यकर्ताओं के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी. कार्यकर्ताओं का बढ़ा हुआ मानदेय एक अप्रैल से लागू होगा. राज्य निधि से मिल रही राशि में 10% की बढ़ोतरी होगी. करीब सवा लाख कार्यकर्ताओं को बढ़े हुए मानदेय का लाभ मिलेगा.
प्रदेश में 63 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और इतनी ही सहायिका हैं उल्लेखनीय है कि बजट 2026_27 में मानदेय बढ़ोतरी की घोषणा की गई. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नान मैट्रिक 10489 रुपए, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नान मैट्रिक 5 वर्ष अनुभव 10523 रुपए, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नान मैट्रिक 10 वर्ष अनुभव 10561 रुपए, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मैट्रिक 10561 रुपए, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मैट्रिक 5 वर्ष अनुभव 10600 रुपए, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मैट्रिक 10 वर्ष अनुभव 10635 रुपए, आंगनबाड़ी सहायिका 6291 रुपए और शिशु पालना गृह कार्यकर्ता 5510 रुपए होगा.