जयपुरः जयपुर RTO प्रथम कार्यालय ने 1100 से अधिक वाहनों की RC निलंबित की है. थ्री डिजिट वाहनों की भौतिक जांच के बाद आज 1100 से अधिक RC निलंबित हुई. RTO राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि कुल 2100 से अधिक वाहनों को भौतिक निरीक्षण में बुलाया गया था. 500 व्हीकल रिकॉर्ड के मुताबिक सही मिले.
शेष 1600 वाहनों में से 500 की आरसी सेक्शन 55(5) में निरस्त की जा रही है. 1100 से अधिक वाहन जो भौतिक निरीक्षण में नहीं हुए उपस्थित उनके पंजीयन पत्र निलंबित किए जा रहे है. मुख्यालय के निर्देशों के बाद आरसी सस्पेंड और निरस्त करने के मामले में आज बड़ी कार्रवाई हुई. नंबरों के इस हाई प्रोफाइल मामले में पंजीयन निरस्त होने वाले वाहनों में अधिकतर वाहनों की कीमत करोड़ों में है.