नगर निगम कोटा उपमहापौर चुनाव संपन्न, भाजपा पार्षद विवेक राजवंशी के डिप्टी मेयर बनने का हुआ आधिकारिक ऐलान

नगर निगम कोटा उपमहापौर चुनाव संपन्न, भाजपा पार्षद विवेक राजवंशी के डिप्टी मेयर बनने का हुआ आधिकारिक ऐलान

कोटाः नगर निगम कोटा उपमहापौर चुनाव संपन्न हुआ. भाजपा पार्षद विवेक राजवंशी के डिप्टी मेयर बनने का आधिकारिक ऐलान हुआ. कांग्रेस के चुनाव बहिष्कार से निर्विरोध ही राजवंशी का निर्वाचन हुआ.

दोपहर 2 बजे तक का नामांकन वापसी का समय निकलते ही निर्वाचन की घोषणा हो गई. साथी पार्षदों के साथ राजवंशी ने जीत का जश्न मनाया.    

बता दें कि इससे पहले कोटा नगर निगम मेयर के नतीजे घोषित हो गए हैं. बीजेपी की अनुसुईया गोस्वामी मेयर बनीं हैं. अनुसूईया को 65 वोट मिले हैं.