जयपुरः शेष नगरीय निकायों में आचार संहिता हटाई गई है. उपाध्यक्ष पदों की निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने के साथ आचार संहिता हटाई है. आज प्रदेशभर में आचार संहिता हटी. राज्य निर्वाचन आयोग ने आदेश जारी किया.
इन नगरीय निकायों में भी अब उद्घाटन शिलान्यास और विकास के अन्य काम हो सकेंगे. वित्तीय काम और निविदा, कार्य आदेश से जुड़े काम भी इन निकायों में हो सकेंगे. हालांकि इन निकायों में अभी कर्मचारी और अधिकारियों की रिलीविंग और जॉइनिंग नहीं हो सकती है.