गुलाबी नगरी में आज बरसाना की छटा बिखरती आ रही नजर, गोविंद देवजी मंदिर में लट्ठमार होली का उल्लास

गुलाबी नगरी में आज बरसाना की छटा बिखरती आ रही नजर, गोविंद देवजी मंदिर में लट्ठमार होली का उल्लास

जयपुरः गुलाबी नगरी में आज बरसाना की छटा बिखरती नजर आ रही है. जयपुर में सजी लट्ठमार होली श्रद्धालुओं को ब्रजधाम की याद दिला रही है. गोविंद देवजी मंदिर में आराध्यदेव के सान्निध्य में लट्ठमार होली का उल्लास है. राधारानी स्वरूप सजी गोपियों ने हंसी-ठिठोली के बीच कृष्ण रूपी हुरियारों पर प्रेम भरी लाठियां बरसाईं. 

पूरा परिसर रंग, उमंग और भक्ति के सुरों से गूंज रहा है. फूलों की होली और पारंपरिक रसिया गीतों के साथ भक्त अनूठे उत्सव का आनंद है. होली के पर्व के करीब आते ही फागोत्सव का उत्साह चरम पर है