नई दिल्लीः टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बांग्लादेश ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया. जिसका कप्तान लिटन दास को बनाया गया है वहीं मोहम्मद सैफ हसन को उपकप्तान बनाया गया है. खास बात ये है कि मुस्तफिजुर रहमान को भी टीम में जगह मिली है. जिन्हें हाल ही में बीसीसीआई के निर्देशों पर आईपीएल 2026 से बाहर कर दिया गया है.
वर्ल्ड कप 2026 को शुरू होने में लगभग एक महीने का समय बाकी रह गया है ऐसे में जहां एक ओर सभी टीमें अपनी अपनी तैयारियों में जुटी हुई है वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश में हिंसा का महौल का असर अब क्रिकेट के मैदान तक आता नजर आ रहा है. NDTV की एक रिपोर्ट के मुताबिक ICC बांग्लादेश के सभी टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों को भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर सकती है. यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होना है, टूर्नामेंट में शेड्यूल के हिसाब से बांग्लादेश को अपने मैच भारत में ही खेलने थे लेकिन अब बीते कुछ समय के घटनाक्रम को देखते हुए बांग्लादेश टीम के मैच भारत से बाहर किसी और वेन्यू पर कराए जा सकते है.
भारत जाकर खेलने से किया मनाः
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने औपचारिक रूप से ICC से अनुरोध किया था कि उनकी टीम के मैच भारत के बजाय श्रीलंका में कराए जाएं. ढाका में BCB की बैठक बुलाई गई, जिसमें बीते घटनाक्रम पर चर्चा की गई. और इसके बाद भारत जाकर मैच खेलने को लेकर टीम ने चिंता जताई है. BCB ने कहा कि मौजूदा हालात में बांग्लादेश की राष्ट्रीय टीम भारत जाकर नहीं खेलेगी. वहीं बता दें कि भारत और बांग्लादेश में क्रिकेट पर टकराव बढ़ गया है. बांग्लादेश सरकार ने IPL के प्रसारण पर बैन लगा दिया है.
टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के मैचः
07 फरवरी- बनाम वेस्टइंडीज
09 फरवरी- बनाम इटली
14 फरवरी- बनाम इंग्लैंड
17 फरवरी- बनाम नेपाल
बांग्लादेश की टीम:
लिटन दास (कप्तान), मोहम्मद सैफ हसन (उप कप्तान), तंजीद हसन, मोहम्मद परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, शक महेदी हसन, रिशद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तास्किन अहमद, मोहम्मद शैफुद्दीन, शोरफुल इस्लाम