जयपुरः भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है. RBI ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा है. फिलहाल होम, कार और पर्सनल लोन न सस्ते होंगे और न ही उनकी EMI में बदलाव आएगा. RBI की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की तीन दिन बैठक चली.
जिसको लेकर गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज फैसलों की जानकारी दी. आरबीआई ने वित्त वर्ष के महंगाई अनुमान को घटाते हुए 5 फीसदी किया है. आखिरी बार रेपो रेट में दिसंबर 2025 में बदलाव हुआ था.