जयपुरः बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जून की जगह इस बार मार्च में घोषित होगा. मार्च में 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी होगा. शिक्षा विभाग 10वीं का 20 मार्च और 12वीं का 28 मार्च को परिणाम जारी होगा. इस बार 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट आएगा.
12 से 28 फरवरी तक 10वीं बोर्ड परीक्षा हुई थी. करीब 20 लाख विद्यार्थी 10वीं -12वीं परीक्षा में शामिल हुए. 35 हजार से अधिक शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर रहे है. 24 मार्च को 5वीं और 8वीं बोर्ड का परिणाम जारी होगा.