Share Market: दिनभर शेयर बाजार में रहा उतार-चढ़ाव, 75,315.04 अंक पर बंद हुआ आज BSE सूचकांक

Share Market: दिनभर शेयर बाजार में रहा उतार-चढ़ाव, 75,315.04 अंक पर बंद हुआ आज BSE सूचकांक

जयपुरः आज दिनभर शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव रहा. सुबह तेज गिरावट, दोपहर में संभले और कारोबारी सत्र की समाप्ति पर सुधर कर शेयर बाजार बंद हुए. सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के शेयरों ने बाजार को संबल दिया. ऑटो, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, मीडिया और मेटल सेक्टर दबाव में दिखा. 

BSE सूचकांक में रही 77.05 अंकों (0.10 फीसदी) की तेजी. 75,315.04 अंक पर आज BSE सूचकांक बंद हुआ. NSE सूचकांक में 6.45 अंकों (0.03 फीसदी) का सुधार रहा. 23,649.95 अंक पर आज NSE सूचकांक बंद हुआ.