जयपुरः 10 बड़ी भर्तियों में 46,202 पदों पर चयनित युवाओं का इंतजार बढ़ गया है. RPSC और कर्मचारी चयन बोर्ड की कई भर्तियों की प्रक्रिया अधूरी है. जिनमें कहीं परिणाम अटका तो कहीं इंटरव्यू-दस्तावेज सत्यापन का इंतजार है ऐसे में अब पंचायत चुनाव की आचार संहिता ने भी नई बाधा खड़ी कर दी है.
एलडीसी भर्ती के 10,644 पदों में टाइपिंग टेस्ट के लिए अभ्यर्थी सूचीबद्ध है. स्कूल व्याख्याता,वरिष्ठ अध्यापक भर्ती के 14,536 पदों पर प्रक्रिया लंबित है. अध्यापक लेवल-1 और लेवल-2 के 9,759 पदों पर भी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है.
SI भर्ती के 1,998 पदों पर भी इंटरव्यू का इंतजारः
वहीं 3 साल पुरानी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में 2,430 पदों के साक्षात्कार बाकी है. असिस्टेंट प्रोफेसर और SI भर्ती के 1,998 पदों पर भी इंटरव्यू का इंतजार है. इसी बीच युवाओं की मांग भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी कर लंबित परिणाम जारी किए जाएं.