उत्तराखंड से निकली UCC की धारा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- अब पूरे देश में बहने को तैयार

उत्तराखंड से निकली UCC की धारा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- अब पूरे देश में बहने को तैयार

देहरादून: समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बंगाल में जीत छोटी नहीं है. प्रधानमंत्री मोदी के अंडर, डबल इंजन सरकार के काम देश के लिए विकास और सुशासन की प्रेरणा बने. उत्तराखंड में 2022 में UCC लाया गया था. 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैंने तब कहा था कि जैसे देवभूमि से निकलने वाली गंगा अपने रास्ते में पानी और जीवन देती है. 'वैसे ही UCC भी उत्तराखंड से निकलकर पूरे देश को फ़ायदा पहुंचाएगा.

समान नागरिक संहिता (UCC) की धारा उत्तराखंड से निकलकर अब असम और पश्चिमी बंगाल तक पहुंच गई है. इस बार के चुनाव में BJP ने दोनों राज्यों के अपने संकल्प पत्र में UCC का वादा किया था. उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में समान नागरिक संहिता का वादा किया था. 

सरकार बनने के बाद इसे धरातल पर उतार दिया गया. आजादी के बाद UCC लागू करने वाला उत्तराखंड, देश का पहला राज्य बन गया. इसके बाद धीरे-धीरे देश के दूसरे राज्यों में भी UCC की सुगबुगाहट होने लगी. गुजरात विधानसभा मार्च में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कर चुकी है.