मिडल ईस्ट में युद्ध का असर ड्राई फ्रूट्स और फलों पर, विदेशी मेवा और केसर हुई महंगी... सेब और कीवी भी अटके

मिडल ईस्ट में युद्ध का असर ड्राई फ्रूट्स और फलों पर, विदेशी मेवा और केसर हुई महंगी... सेब और कीवी भी अटके

नई दिल्लीः मिडल ईस्ट में युद्ध का असर ड्राई फ्रूट्स और फलों पर देखने को मिल रहा है. विदेशी मेवा और केसर महंगी हुई है. सेब व कीवी भी अटके है. अमेरिका-ईरान युद्ध का शहर की फल मंडियों पर असर देखने को मिल रहा है. विदेश से आयात होने वाले ड्राई फ्रूट्स और फलों की कीमतों में तेजी है.  

देरी से ड्राई फ्रूट्स और फल आ रहे है. किराया महंगा हुआ है. वहीं अमेरिका, चिली, इटली, पोलैंड के सेब भी महंगे हुए है. बाजार में बादाम, पिस्ता और केसर में दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है. 100 रुपए से लेकर 50 हजार रुपए प्रति किलो तक दाम बढ़े है.