राजस्थान कैबिनेट में अब मुख्यमंत्री सहित 25 मंत्री, दोनों उप मुख्यमंत्रियों को मिलाकर कुल 14 कैबिनेट मंत्री, आज ही होगा विभागों का बंटवारा

जयपुर: राज्य कैबिनेट में अब मुख्यमंत्री सहित 25 मंत्री बनाए गए. दोनों उप मुख्यमंत्रियों को मिलाकर कुल 14 कैबिनेट मंत्री है. 5-5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्री बनाए गए. कैबिनेट, स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्रियों को आज ही विभागों का बंटवारा होगा. आज देर शाम तक पोर्टफोलियो दे दिए जाएंगे. मुख्यमंत्री कार्यालय से देर शाम विभागों की सूची जारी होगी. 

12 विधायकों ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ:
-सबसे पहले डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ 
-दूसरे नंबर पर गजेंद्र सिंह खींवसर ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ 
-तीसरे स्थान पर राज्यवर्धन राठौड़ ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ 
-चौथे स्थान पर बाबूलाल खराड़ी ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ 
-पांचवें नंबर पर मदन दिलावर ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ 
-छठे स्थान पर जोगाराम पटेल ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ 
-7वें नंबर पर सुरेश रावत ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ 
-आठवें नंबर पर अविनाश गहलोत ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ 
-नौवें नंबर पर जोराराम कुमावत ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ 
-दसवें नंबर पर हेमंत मीणा ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ 
-11वें नंबर पर कन्हैयालाल चौधरी ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ 
-12वें नंबर पर सुमित गोदारा ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ 

5 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बने:
-संजय शर्मा ने ली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ 
-गौतम कुमार ने ली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ 
-झाबर सिंह खर्रा ने ली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ 
-सुरेंद्रपाल सिंह टीटी ने ली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ 
-हीरालाल नागर ने ली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ 

5 राज्यमंत्री बने:
-ओटाराम देवासी ने ली राज्य मंत्री के रूप में शपथ 
-डॉ. मंजू बाघमार ने ली राज्य मंत्री के रूप में शपथ 
-विजय सिंह चौधरी ने ली राज्य मंत्री के रूप में शपथ 
-कृष्ण कुमार विश्नोई ने ली राज्य मंत्री के रूप में शपथ 
-जवाहर सिंह बेडम ने ली राज्य मंत्री के रूप में शपथ 

आपको बता दें कि राजस्थान में भजनलाल सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है. राज्यपाल कलराज मिश्र ने 22 मंत्रियों को शपथ दिलाई. इनमें 12 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार), 5 राज्य मंत्री हैं. सांसद पद छोड़कर विधायक बने डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं. आपको बता दें​ कि 15 दिसंबर को भजनलाल शर्मा ने बतौर मुख्यमंत्री तो दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने बतौर उपमुख्यमंत्री शपथ ली थी.