जयपुर: राजस्थान की विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी ने सोमवार को प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया.विधानसभा को ईमेल के माध्यम से RDX से उड़ाने की धमकी मिली थी. एण्टी सबोटाज चैक के दौरान विधान सभा परिसर में किसी भी प्रकार का कोई विस्फोटक पदार्थ और आपत्तिजनक वस्तु नहीं पाई गई. स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा कि ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर एजेंसियां जांच कर रही हैं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.पूरे घटनाक्रम के दौरान पूर्व सीएम अशोक गहलोत और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली विधानसभा पहुंच गए और कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी सरकार को घेरा.
धमकी भरे ई मेल से प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत गूंज उठी है.राजस्थान विधानसभा को करीब 11 बजे ई मेल मिला था धमकी भरा.उस समय विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी अपने कार्यालय में ही थे तत्काल मार्शल्स से उन्हें सदन परिसर से निकलकर सरकारी आवास पहुंचाया.वासुदेव देवनानी ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मामले की जानकारी तत्काल राज्य के पुलिस महानिदेशक को दी. सचिव भारत भूषण ने निर्देश जारी किए सभी कार्मिक बाहर निकल जाए 300 के लगभग विधानसभा सचिवालय के कर्मचारी बाहर निकल गए.
सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे विधानसभा परिसर की गहन और तकनीकी जांच की इसके बाद साफ हो गया है कि ई मेल की धमकी पूरी तरह फर्जी थी.किसी भी प्रकार का विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई.जांच पूरी होने के बाद विधान सभा सचिवालय के अधिकारी व कर्मचारी पुनः अपने कार्यस्थलों पर लौट आए हैं और स्थिति सामान्य हो गई.देवनानी ने कहा कि ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर एजेंसियां जांच कर रही हैं. उन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, इस प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.
जब बम निरोधक दस्ता और विशेष पुलिस बल विधानसभा के अंदर धमकी की हकीकत जांचने में जुटा था उसी दरम्यान पूर्व सीएम अशोक गहलोत और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली विधानसभा पहुंच गए.पूर्व सीएम गहलोत ने एंट्री गेट पर मीडिया से बातचीत की.गहलोत ने कहा कि मैं आया था कर्मचारियों से मिलने उनका हाल जानने हालांकि अभी अंदर जांच चल रही. इसलिए हमें अंदर नहीं जाने दिया लेकिन राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर हालात काबू में नहीं आ रहे. सीएम तक को चार पांच बार धमकी मिल चुकी है. इसके बावजूद धमकी मिलने का क्रम रुका नहीं लॉ एंड आर्डर को माकूल नहीं किया जा सका आए दिन रेप, डकैती की घटनाएं हो रही,नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि ये कोई डबल इंजन की सरकार हैजहां आम जन सुरक्षित नहीं केंद्रीय गृह मंत्री की दखल देना चाहिए.
ई मेल में लिखी सामग्री भ्रामक थी.विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने बताया कि ई मेल में जो सामग्री लिखी गई है, उसका राजस्थान विधान सभा से कोई संबंध नहीं है.उन्होने कहा कि ईमेल में कुछ असंबंधित और भ्रामक बातें लिखी गई थी, जैसे किसी भी ब्राह्मण को DMK में शामिल नहीं होना चाहिए.एस.वी. शेखर के DMK में शामिल होने का उल्लेख करते हुए विधानसभा को उड़ाने की धमकी दी गई. देवनानी ने कहा कि इस प्रकार का ई-मेल भ्रामक है. बहरहाल राजस्थान विधानसभा को RDX से उड़ाने की धमकी फर्जी निकली लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की सघन जांच के बाद स्थिति सामान्य भी हो गई,लेकिन इस दौरान विधानसभा के कर्मचारियों की बन आई.सुरक्षा एजेंसियों ने देश की सबसे बड़ी विधानसभा के एक एक कक्ष को रिकॉर्ड टाइम में खंगाल दिया. इनमें म्यूजियम भी शामिल था.