नई दिल्ली: देश में डेंगू, निमोनिया के लिए तीन नए टीकों को मंजूरी मिली. सरकार की विशेष विशेषज्ञ समिति (SEC) ने 3 वैक्सीन को मंजूरी दी. जापान की फार्मा कंपनी टकेडा की टेट्रावैलेंट डेंगू वैक्सीन खास है.
टेट्रावैलेंट वैक्सीन डेंगू के चारों प्रकार के वायरस से बचाती है.सनोफी हेल्थकेयर की मेनिंगोकोकल पॉलिसैकेराइड टेटनस वैक्सीन को मंजूरी मिली. दिमागी बुखार से बचाव के लिए 2 साल से अधिक उम्र वालों को वैक्सीन दी जाएगी.
चिकनगुनिया के लिए एक्टिवेटेड चिकनगुनिया वैक्सीन को शुरुआती स्तर के ट्रायल (फेज-1) की मंजूरी मिली. SICने निमोनिया से बचाव के लिए पीसीवी वैक्सीन के डोज में बदलाव की सिफारिश की है. अब बच्चों को तीन डोज के बाद 15 से 18 महीने की उम्र में एक बूस्टर डोज दी जाएगी.