जयपुर: नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघिन चमेली ने शावक को जन्म दिया है. बाघ गुलाब के साथ बाघिन चमेली का जोड़ा बनाया गया था. 6 अगस्त 2024 को नागपुर के गोरेवाडा जूलॉजिकल पार्क से गुलाब और चमेली लाए थे.
चमेली ने देर रात 2 बजे के आसपास एक शावक को जन्म दिया. सुबह केयरटेकर की सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने मॉनिटरिंग बढ़ाई है. नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में अब बाघों की संख्या 16 हो गई है. 15 दिन पहले बाघिन भक्ति ने दो शावकों को जन्म दिया था.
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से आ रही इस वक्त की बड़ी खबर
-बाघिन चमेली ने भी दिया शावक को जन्म
-बाघ गुलाब के साथ बनाया गया था बाघिन चमेली का जोड़ा
-6 अगस्त 2024 को नागपुर के गोरेवाडा जूलॉजिकल पार्क से लाए थे गुलाब और चमेली
-चमेली ने देर रात 2 बजे के आसपास दिया एक शावक को जन्म
-सुबह केयरटेकर की सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने बढ़ाई मॉनिटरिंग
-नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में अब बाघों की संख्या हो गई 16
-15 दिन पहले बाघिन भक्ति ने दिया था दो शावकों को जन्म