भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि आज, CM भजनलाल शर्मा ने CMR पर अर्पित की पुष्पांजलि

भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि आज, CM भजनलाल शर्मा ने CMR पर अर्पित की पुष्पांजलि

जयपुर : भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आज   पुण्यतिथि है. 23 जून को डॉ.मुखर्जी की पुण्यतिथि को 'बलिदान दिवस' के रूप में मनाई जाती है.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने CMR पर डॉ.मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे' का उद्घोष कर उन्होंने मां भारती की अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. उनका त्याग और राष्ट्र-प्रथम का संकल्प हमें सदैव देशसेवा के मार्ग पर प्रेरित करता रहेगा

बता दें कि जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के उनके संघर्ष और राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च बलिदान के लिए याद किया जाता है. मुखर्जी ने "एक राष्ट्र, एक विधान और एक निशान" का नारा दिया और जम्मू-कश्मीर के पूर्ण विलय के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया.

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी केवल एक राजनेता नहीं थे,बल्कि स्वतंत्र भारत की राष्ट्रवादी चेतना के प्रमुख शिल्पकारों में से एक थे. बंगाल के विभाजन से लेकर कश्मीर के पूर्ण एकीकरण तक, उनके विचारों और संघर्षों ने भारत की राजनीति पर गहरा प्रभाव डाला.