जयपुरः आज साल का सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात रहने वाली है. 13 घंटे 41 मिनट का दिन, 10 घंटे 19 मिनट की रात रहेगी. कल सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश होगा. वर्षा ऋतु का संकेत माना जाता है. आर्द्रा से हस्त तक 8 वर्षा नक्षत्र मानसून का मिजाज तय करेंगे. 120 दिनों के वर्षाकाल पर वर्षा नक्षत्रों का प्रभाव रहेगा.
सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग बनेगा. भद्र राजयोग और जल कारक योग से अच्छी बारिश के संकेत है. मघा, पुष्य और अश्लेषा नक्षत्र में अच्छी वर्षा की संभावना है. आठ वर्षा नक्षत्रों से कृषि क्षेत्र को राहत मिलने के संकेत है. मौसम और फसलों पर वर्षा नक्षत्रों का असर पड़ेगा. आर्द्रा प्रवेश के साथ वर्षा ऋतु का आगाज, अच्छे मानसून की उम्मीद है