टोंक: टोड़ारायसिंह के लक्ष्मीपुरा गांव में डूबने से किसान की मौत, बीती देर रात ट्रैक्टर सहित खेतों में बनी पुरानी खदान में गिरा किसान

टोंक: टोड़ारायसिंह के लक्ष्मीपुरा गांव में डूबने से किसान की मौत, बीती देर रात ट्रैक्टर सहित खेतों में बनी पुरानी खदान में गिरा किसान

टोंक: टोंक के टोड़ारायसिंह से खबर मिल रही है. लक्ष्मीपुरा गांव में डूबने से किसान की मौत हो गई. बीती देर रात ट्रैक्टर सहित खेतों में बनी पुरानी खदान में किसान गिर गया. 

अंधेरे के चलते असंतुलित होकर ट्रैक्टर के साथ खदान में गिर गया. परिजनों की सूचना पर टोड़ारायसिंह थाना पुलिस पहुंची. ग्रामीण और परिजन अपने स्तर पर शव निकालने का प्रयास कर रहे थे. 

रेस्क्यू टीम के पहुंचने से पहले ही ग्रामीण व परिजनों ने शव बाहर निकाला. हालांकि अभी तक पानी से किसान का ट्रैक्टर नहीं निकाला जा सका है. उपजिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. मृतक रामलाल धाकड़ लक्ष्मीपुरा गांव का निवासी है.

टोंक के टोड़ारायसिंह से खबर: 
-लक्ष्मीपुरा गांव में डूबने से किसान की मौत
-बीती देर रात ट्रैक्टर सहित खेतों में बनी पुरानी खदान में गिरा किसान
-अंधेरे के चलते असंतुलित होकर ट्रैक्टर के साथ गिरा खदान में
-परिजनों की सूचना पर पहुंची टोड़ारायसिंह थाना पुलिस
-ग्रामीण व परिजन अपने स्तर पर शव निकालने का कर रहे थे प्रयास
-रेस्क्यू टीम के पहुंचने से पहले ही ग्रामीण व परिजनों ने शव निकाला बाहर
-हालांकि अभी तक पानी से नहीं निकाला जा सका किसान का ट्रैक्टर
-उपजिला अस्पताल में करवाया जाएगा शव का पोस्टमार्टम
-मृतक रामलाल धाकड़ लक्ष्मीपुरा गांव का है निवासी