नई दिल्ली : पर्यटन और होटल उद्योग को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है. आज से व्यवसायों को औसत मासिक गैस आवश्यकता का करीब 20% मिलेगा. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में एलपीजी स्थिति पर उच्च स्तरीय बैठक हुई.
बैठक में हरदीप सिंह पुरी और पेट्रोलियम मंत्रालय के अधिकारी मौजूद रहे. होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर की परेशानी पर विस्तार से चर्चा हुई. उद्योग को अतिरिक्त गैस आपूर्ति देने की योजना पर काम जारी. पेट्रोलियम और पर्यटन मंत्रालय के बीच समन्वय बढ़ाया जाएगा.
उद्योग से जुड़े हितधारकों से लगातार संवाद रखा जाएगा. वैश्विक युद्ध के कारण गैस आपूर्ति पर दबाव बताया गया है. सरकार ने स्थिति को सामान्य करने के लिए त्वरित कदम उठाए हैं. मोदी सरकार ने उपभोक्ताओं और पर्यटन उद्योग को राहत देने का भरोसा दिया है.
पर्यटन और होटल उद्योग को राहत देने के लिए बड़ा फैसला
-आज से व्यवसायों को औसत मासिक गैस आवश्यकता का करीब 20% मिलेगा
-केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में हुई एलपीजी स्थिति पर उच्च स्तरीय बैठक
-बैठक में हरदीप सिंह पुरी और पेट्रोलियम मंत्रालय के अधिकारी मौजूद रहे
-होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर की परेशानी पर विस्तार से चर्चा
-उद्योग को अतिरिक्त गैस आपूर्ति देने की योजना पर काम जारी
-पेट्रोलियम और पर्यटन मंत्रालय के बीच समन्वय बढ़ाया जाएगा
-उद्योग से जुड़े हितधारकों से लगातार संवाद रखा जाएगा
-वैश्विक युद्ध के कारण गैस आपूर्ति पर दबाव बताया गया
-सरकार ने स्थिति को सामान्य करने के लिए त्वरित कदम उठाए
-मोदी सरकार ने उपभोक्ताओं और पर्यटन उद्योग को राहत देने का दिया भरोसा