टिब्बीः टिब्बी के सालीवाला में दर्दनाक हादसा हुआ. खेत में बनी डिग्गी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई. दोनों पौधों में पानी देने और जरूरी कार्य के लिए टेंकर से पानी लेने गए थे. इसी दौरान ये हादसा हो गया.
मृतक 22 वर्षीय रविंद्र कुमार,19 वर्षीय शाहरुख खान सालीवाला निवासी थे. दोनों शवों को डिग्गी से बाहर निकाला. शवों को पोस्टमार्टम के लिए टिब्बी सीएचसी की मोर्चरी रखवाया. डीएसपी रमेशचंद्र माचरा, थानाधिकारी हंसराज लूणा, एसआई हरवंश लाल पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे. टिब्बी थाने के सालीवाला गांव के 8 एसबीएन रोही की ये घटना है.