कोटपूतलीः कोटपूतली में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. बाइक सवार दो युवकों मौत की. नारेडा बाईपास स्थित गोपालपुरा पुलिया पर ट्रोले ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे के बाद ग्रामीणों ने जाम लगाया और शव उठाने से इनकार किया.
मुआवजे और आरोपी चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. बाईपास के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी. पुलिस-प्रशासन की समझाइश के बाद धरना खत्म हुआ. दोनों शव बीडीएम अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाए गए.