निंबाहेड़ा-चित्तौड़गढ़ रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 3 युवकों की मौत

निंबाहेड़ा-चित्तौड़गढ़ रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 3 युवकों की मौत

चित्तौड़गढ़ः निंबाहेड़ा-चित्तौड़गढ़ रोड पर अल सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. वंडर अंडरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी. टक्कर में बाइक सवार 3 युवकों की मौके पर मौत हुई. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शवों को निम्बाहेड़ा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया. 

मृतकों में एक युवक मध्य प्रदेश के सागर जिले का निवासी है. 2 अन्य मृतक झालावाड़ जिले के निवासी बताए जा रहे है. अब सदर थाना पुलिस की टीमें फरार अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है.