केंद्रीय मंत्रिमंडल की उड़ान-2.0 योजना को मंजूरी, देश में 100 नए एयरपोर्ट, 200 नए हैलीपैड होंगे विकसित

केंद्रीय मंत्रिमंडल की उड़ान-2.0 योजना को मंजूरी, देश में 100 नए एयरपोर्ट, 200 नए हैलीपैड होंगे विकसित

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्रिमंडल की उड़ान-2.0 योजना को मंजूरी मिल गई है. देश में 100 नए एयरपोर्ट, 200 नए हैलीपैड विकसित होंगे. योजना पर 28,840 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. मॉडिफाइड उड़ान योजना 10 साल यानी वित्त वर्ष 2026-27 से 2035-36 तक के लिए होगी.

PM मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिली है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फैसलों की जानकारी दी,  उड़ान-2.0 से छोटे शहरों में एयर कनेक्टिविटी बढ़ेगी और वहां आर्थिक गतिविधियों,ट्रेड और टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा.

केंद्रीय मंत्रिमंडल की उड़ान-2.0 योजना को मंजूरी
-देश में 100 नए एयरपोर्ट,200 नए हैलीपैड विकसित होंगे 
-योजना पर 28,840 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे
-मॉडिफाइड उड़ान योजना 10 साल यानी 
-वित्त वर्ष 2026-27 से 2035-36 तक के लिए होगी
-PM मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी
-केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फैसलों की जानकारी दी 
-'उड़ान-2.0 से छोटे शहरों में एयर कनेक्टिविटी बढ़ेगी और' 
-'वहां आर्थिक गतिविधियों,ट्रेड और टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा'