Union Budget 2026: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रहीं बजट, कहा- हम दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की तरफ बढ़ रहे हैं

Union Budget 2026: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रहीं बजट, कहा- हम दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की तरफ बढ़ रहे हैं

नई दिल्ली: लोकसभा में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रहीं है.  वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमने लोगों की यूनिवर्सल सर्विस पर ध्यान दिया है. इससे 7% की ग्रोथ रेट हासिल करने में मदद मिली है. हम विकसित भारत के विजन की तरफ काम करते रहेंगे है. हम ग्लोबल मार्केट के साथ लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के विजन के साथ अलाइन रहेंगे. हम दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की तरफ बढ़ रहे हैं. ग्रोथ के नतीजे किसानों, आदिवासियों, महिलाओं और युवाओं तक पहुंचाने का लक्ष्य' है.

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का फोकस पिछड़ों और वंचितों को आगे लाने का है. कर्तव्य भवन में इस बजट को पेश करते हुए तीन कर्तव्य तय किए हैं. इकोनॉमिक ग्रोथ को बढ़ाना और जारी रखना है. लोगों की उम्मीदों को पूरा करना, उन्हें देश के विकास में भागीदार बनाना है. सबका साथ, सबका विकास के फॉर्मूले के साथ सभी को अवसर उपलब्ध कराना.

आपको बता दें कि संसद की कार्यवाही शुरू हुई. लोकसभा में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रहीं है. पहली बार रविवार को आम बजट पेश हो रहा है. निर्मला सीतारमण लगातार 9वीं बार बजट पेश कर रहीं है. सरकार ने निर्णायक फैसले लिए हैं. 12 साल से देश का आर्थिक विकास हो रहा है. परिवार को ज्यादा पैसा मिलने पर फोकस है. कैबिनेट मीटिंग में बजट 2026 को मंजूरी मिली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश कर रही है. बजट पर पीएम मोदी का बयान सामने आया है. पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत का बजट होगा. 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखा जाएगा.