Union Budget 2026: मोबाइल बैटरियां...कपड़े-जूते और दवाएं सस्ती, जानें बजट में क्‍या सस्‍ता और क्‍या हुआ महंगा

Union Budget 2026: मोबाइल बैटरियां...कपड़े-जूते और दवाएं सस्ती, जानें बजट में क्‍या सस्‍ता और क्‍या हुआ महंगा

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट 2026 पेश कर दिया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने कार्यकाल में लगातार 9वां बजट भाषण पढ़ा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई बड़े ऐलान किए हैं. सरकार ने कई सामानों पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया, यानी ये सस्ती हो जाएंगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को देश का आम बजट लोकसभा में पेश किया. 

अपने बज भाषण में कई बड़े ऐलान किए हैं. ये मोदी सरकार में वित्त मंत्री के रूप में उनका लगातार 9वां बजट था. सीतारमण ने कई चीजों पर कस्‍टम ड्यूटी घटाने के बारे में घोषणा की, इसका मतलब है कि ये सभी सस्ती होने वाली हैं. आइए जानते हैं बजट में हुए ऐलान के बाद कौन-कौन सी चीजें सस्‍ती और कौन-कौन सी महंगी होगी?

ये होंगे सस्ते: 
कपड़े 
लेदर आइटम 
सिंथेटिक फुटवियर 
चमड़े के उत्पाद 
कैंसर-शुगर की 17 दवाएं ड्यूटी फ्री 
लिथियम आयन सेल 
मोबाइल बैटरियां होंगी सस्ती
सोलर ग्लास होंगे सस्ते 
मिक्स्ड गैस सीएनजी
ईवी
माइक्रोवेब ओवन
विदेश यात्रा

ये चीजें होंगी महंगी: 
शराब
खनिज
स्क्रैप
ऑप्शन ट्रेडिंग
सिगरेट
तंबाकू, पान मसाला
विदेशी परफ्यूम
लग्जरी घड़ियां
आयातित वस्तुएं
इसके अलावा जिन सेक्टर्स में कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी की गई है, यानी जो चीजें महंगी होने वाली हैं. उनमें सबसे ऊपर शराब, स्क्रैप और खनिज शामिल हैं.