Union Budget 2026: खादी को प्रोत्साहित करने के लिए - प्रोडक्शन, ट्रेनिंग और मार्केट के लिए काम होगा, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रहीं बजट

Union Budget 2026: खादी को प्रोत्साहित करने के लिए - प्रोडक्शन, ट्रेनिंग और मार्केट के लिए काम होगा, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रहीं बजट

नई दिल्ली: वित्त वर्ष 2026-27 के आम बजट पेश हो रहा है. वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट पेश कर रहीं है. पहली बार रविवार को आम बजट पेश हो रहा है. निर्मला सीतारमण लगातार 9वीं बार बजट पेश कर रहीं है. निर्मला सीतारमण ने कहा कि मेगा टैक्सटाइल पार्क बनाए जाएंगे. नेशनल फाइबर स्कीम, मैन मेड फाइबर, एडवांस्ड फाइबर, नेशनल हैंडलूम पॉलिसी से कारीगरों को प्रोत्साहन और मदद मिलेगी.

वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट को दिया जाएगा बढ़ावा: 
एकेडमिक इंस्टीट्यूट से तकनीकी मदद संभव होगी. मेगा टैक्सटाइल पार्क बनाए जाएंगे. खादी को प्रोत्साहित करने के लिए - प्रोडक्शन, ट्रेनिंग और मार्केट के लिए काम होगा. वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट को बढ़ावा दिया जाएगा. स्पोर्ट्स - उपकरण डिजाइन करने और बनाने के लिए योजना है. इंडस्ट्रियल क्लस्टर - इन्फ्रा और टेकनोलॉजी इंप्रूव करने के लिए स्कीम बनाई गई है.

इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट के लिए 40 हजार करोड़ देंगे: 
इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट के लिए 40 हजार करोड़ देंगे. 1000 मान्यता प्राप्त क्लीनिकल साइट्स बनाई जाएंगी. जहां साइंटिफिक रिव्यू हो सकेंगे. सेमीकंडक्टर मिशन - प्रोडक्शन और इंडियन आईपी बनाने, सप्लाई चेन बनाने के लिए प्रावधान किया गया है इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट बनाने के लिए 40 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान है. रेयर अर्थ मैटेरियल के लिए ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में डेडिकेटेड फेसिलिसिटी की पहल है फेसिलिसिटी के लिए डेडिकेटेड मिनरल पार्क बनाए जाएंगे.