जयपुरः बेमौसम बारिश और अंधड़ ने जयपुर की सूरत बिगाड़ दी है. जयपुर में आज शाम आए अंधड़,बारिश से कई पेड़ और विद्युत पोल धराशायी हो गए. जयसिंहपुरा खोर में बाइक सवार पर बिजली का तार गिर गया. हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई.
विद्याधर नगर में एक विद्युत पोल गिरा. पानीपेच में पेड़ गिरने से रास्ता ब्लॉक हुआ. अभी भी कई स्थानों पर पेड़ और विद्युत पोल गिरने की सूचनाएं आ रही है. सूचना पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमें मौकों पर पहुंच रही है.