बेमौसम की बरसात ने रोकी बिजली की बढ़ती डिमाण्ड ! पिछले एक सप्ताह में 700 लाख यूनिट तक कम हुई फील्ड में पावर सप्लाई

बेमौसम की बरसात ने रोकी बिजली की बढ़ती डिमाण्ड ! पिछले एक सप्ताह में 700 लाख यूनिट तक कम हुई फील्ड में पावर सप्लाई

जयपुरः बेमौसम की बरसात ने बिजली की बढ़ती डिमाण्ड रोकी है. प्रदेशभर में बरसात के दौरा के बीच बिजली की मांग जबरदस्त गिरी है पिछले एक सप्ताह में 700 लाख यूनिट तक फील्ड में पावर सप्लाई कम हुई. गर्मी के चलते 31 मार्च को फील्ड में 2663 लाख यूनिट बिजली आपूर्ति की गई. लेकिन इसके बाद बरसात की सक्रियता के चलते डिमाण्ड लगातार कम हो रही है. 

डिस्कॉम रिकॉर्ड के मुताबिक एक अप्रेल को 2395 लाख यूनिट बिजली की आपूर्ति, 2 अप्रेल को 2470 लाख यूनिट, 3 अप्रेल को 2332 लाख यूनिट, 4 अप्रेल को 2259 लाख यूनिट, 5 अप्रेल को 2221 लाख यूनिट,6 अप्रेल को 2296 लाख यूनिट,7 अप्रेल को 1987 लाख यूनिट आपूर्ति हुई. पिछले साल की तुलना में भी देखे तो राजस्थान में बिजली आपूर्ति के ग्राफ से जबरदस्त गिरावट हुई. ऐसे में अब डिस्कॉम प्रबन्धन "वेदर फोरकास्टिंग" पर पैनी नजर बनाए हुए है.