राजस्थान में मौसम का असामान्य पैटर्न, बेमौसम बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेरा, 7 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

राजस्थान में मौसम का असामान्य पैटर्न, बेमौसम बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेरा, 7 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

जयपुरः राजस्थान में मौसम का असामान्य पैटर्न देखने को मिल रहा है. बेमौसम बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेरा है. गत 20 दिन में 6 पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो चुके है, जिसके कारण लगातार आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने रबी की फसलों को तबाह किया. सबसे ज्यादा नुकसान सरसों, गेहूं और चने को हुआ जो कटाई के कगार पर थे. 

तेज हवाओं से भी खड़ी फसलों को सीधा नुकसान पहुंचा. आमतौर पर मार्च के बाद पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने लगते है. लेकिन बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ से अन्नदाता की मुश्किलें बढ़ी है. 7 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. जिससे दो दिन तक फिर आंधी-बारिश का दौर रहेगा. इसके बाद अप्रैल में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.