नागौरः नगरीय निकाय चुनाव 2026: नागौर के 9 निकायों में अध्यक्ष पद की जंग जारी है. 9 निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 20 उम्मीदवार मैदान में है. 21 सितंबर को अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा. नागौर में भाजपा के संतोष टाक और कांग्रेस के दीपक सैनी आमने-सामने है. जायल में कांग्रेस के कमलेश और निर्दलीय सुशीला के बीच मुकाबला है. मूंडवा में RLP की अलका, भाजपा की गीता और निर्दलीय घनश्याम सदावत मैदान में है.
कुचेरा में कांग्रेस के तेजपाल मिर्धा और निर्दलीय अजयपाल आमने-सामने है. बासनी, डेगाना, मेड़ता सिटी और मेड़ता रोड में सीधा मुकाबला है. रियांबड़ी में भाजपा, निर्दलीय और RLP उम्मीदवारों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. 7 निकायों में सीधा मुकाबला, 2 निकायों में त्रिकोणीय जंग है. 21 सितंबर को फैसला होगा और साफ होगा किसके सिर सजेगा अध्यक्ष पद का ताज ?