जयपुरः 18 जून को कल जयपुर जिले के नगर निकायों में शहरी सेवा शिविर आयोजित होंगे. शहरी नागरिकों को घर के नजदीक विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ मिलेगा. सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक शहरी सेवा शिविर-2026 आयोजित होंगे. शिविरों में जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस, साइनेज लाइसेंस, सीवर कनेक्शन, मोबाइल टावर एनओसी, EWS प्रमाण पत्र सहित विभिन्न सेवाओं से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण होगा.
पट्टों, उपविभाजन- पुनर्गठन, भू-उपयोग परिवर्तन, नामांतरण, भवन निर्माण स्वीकृति, लीज मुक्त प्रमाण पत्र सहित विभिन्न लंबित प्रकरणों का भी मौके पर होगा समाधान, 18 जून को नगर पालिका बगरू के वार्ड 7 एवं 8, नगर पालिका बस्सी के वार्ड 7 एवं 8, नगर पालिका चाकसू के वार्ड 1 से 35, नगर परिषद चौमूं के वार्ड 1, 2, 40, 41, 42, 43, 44 एवं 45, नगर पालिका दूदू के वार्ड 7 एवं 8, नगर पालिका जमवारामगढ़ के वार्ड 6 से 10, जोबनेर में वार्ड 4 के अम्बेडकर भवन में, कालाडेरा में वार्ड 4 में नगर पालिका कार्यालय में, नगर पालिका कानोता में वार्ड 4, खेजरोली में वार्ड 7 एवं 8 में नगर पालिका कार्यालय में, नगर पालिका किशनगढ़-रेनवाल में वार्ड 32 एवं 33 के सामुदायिक भवन में, नगर पालिका परिसर मनोहरपुर में वार्ड 7 एवं 8, नरायना में वार्ड 7 एवं 8 में नगर पालिका कार्यालय परिसर में, फागी परिसर में वार्ड 4 में नगर पालिका कार्यालय में , नगर पालिका फुलेरा में वार्ड 4 एवं 5 सामुदायिक भवन में, सांभर लेक में वार्ड 20 कार्यालय नगर पालिका में, शाहपुरा में वार्ड 16, 17, 47 एवं 48 के कार्यालय नगर परिषद भवन में तथा वार्ड 4, 5 एवं 6 के सामुदायिक केन्द्र वाटिका में शहरी सेवा शिविर आयोजित होंगे.