नई दिल्लीः अमेरिका की सेना वेनेजुएला के अंदर घुस गई है. अमेरिकी टैंक वेनेजुएला की सड़कों पर निकले है. वेनेजुएला के रक्षा मंत्रालय पर फिर से अमेरिका की बमबारी हो रही है. ऐसे में वेनेजुएला के राष्ट्रपति को सेफ हाउस पहुंचाने की तैयारी की जा रही है.
वेनेजुएला की राजधानी काराकास पर एयर स्ट्राइक हुई. स्थानीय समयानुसार रात 1.50 बजे पर हमला हुआ. काराकास में धमाकों के बीच वेनेजुएला के ऊपर एयर ट्रैफिक मैप साफ हो गया. फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के मैप में वेनेजुएला का आसमान साफ नजर आया. वेनेजुएला के ऊपर कोई भी एयरक्राफ्ट उड़ता हुआ नहीं दिख रहा है.