जयपुरः वैभव सूर्यवंशी ने 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में शतक जमाया. वैभव लिस्ट-A क्रिकेट के सबसे युवा शतकवीर बने. 14 साल 272 दिन की उम्र में शतक बनाया. पाकिस्तान के जहूर इलाही का 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा.
जहूर इलाही ने साल 1986 में लिस्ट-A क्रिकेट में शतक जड़ा था. उस समय उनकी उम्र सिर्फ 15 साल 209 दिन थी. भारत में सबसे तेज लिस्ट-ए शतक अनमोलप्रीत के नाम है. 2024 में पंजाब की ओर से सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़ा था. वैभव सूर्यवंशी ने आज 36 गेंदों में शतक ठोका.