आज से शुरू होगा RC निरस्त होने का काम, 700 से अधिक वाहनों की RC होगी अगले 3 दिन में निरस्त

जयपुर : RTO जयपुर प्रथम में आज से RC निरस्त होने का काम शुरू होगा. थ्री डिजिट की ऑडिट में नियम विरुद्ध पाये गये 700 से अधिक वाहनों की RC अगले 3 दिन में निरस्त होगी. इनमें 500 से अधिक वाहनों का रिकॉर्ड ही गायब था. 

वहीं 100 से अधिक वाहनों में वाहन स्वामी, वाहन श्रेणी का बदलाव था. 140 से अधिक वाहनों के पूरी तरह से चेसिस और इंजन में बदलाव कर दिया गया था. अधिकतर वाहन महंगे और बेशकीमती है. डिफेंडर से लेकर मर्सीडिज तक पर ये नंबर लिए गए थे. 

मूल वाहन पेश करने के निर्देश पर अधिकतर वाहन स्वामियों ने जवाब दिया. उन्हें केवल नंबर बेचा गया उनके पास गाड़ी नहीं थी. झुंझुनूं, सलूंबर और सवाई माधोपुर में ऐसी बड़ी व्यापक गड़बड़ियां हुई थी. अनेक अधिकारियों, नेताओं और उद्योगपतियों के पास ये गाड़ियां हैं.