नई दिल्ली : विराट कोहली ने ODI में 15 हजार रन पूरे कर लिए हैं. विराट कोहली तेंदुलकर के बाद ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बने हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है.
बता दें कि इससे पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर ने वनडे में 15 हजार रन बनाए थे. सचिन ने 29 जून, 2007 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए अपने 387वें मैच, 377वीं पारी में 15000 रन पूरे किए थे.
वहीं अब विराट कोहली ने नॉन-एशियाई टीमों के खिलाफ ODI में सबसे ज्यादा 50प्लस स्कोर बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है. इसके साथ उन्होंने 50 ओवर के क्रिकेट में 15 हजार रन का आंकड़ा भी छू लिया है.